Share

रुड़की। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को कलियर में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल स्कूली बच्चों और स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने को लेकर पर्चे बांटे। साथ ही श्कुष्ठ के विरुद्ध, आखिरी युद्धश् जैसे नारे लगाकर लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2020 चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को अभियान की सुपरवाइजर मनीषा भटनागर के नेतृत्व में कलियर स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के सहयोग से कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों, विद्यालय स्टाफ और बच्चों ने लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि उंगलियों में कमजोरी, शरीर पर सुन्न दाग, दाग में लाल धब्बे के साथ सूजन, नसों में मोटापन के साथ दर्द और आंखों को बंद करते हुए परेशानी जैसे लक्षण होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों से संपर्क करें। कुष्ठ का उपचार पूरी तरह से संभव है। सरकारी अस्पतालों में इसकी जांच और दवा आदि पूरी तरह मुफ्त है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक नूर आलम, मोहम्मद जुबैर आलम, संदीप सैनी, सुदेश पाल, फूल शहजादी, तब्बसुम आरा, परवेज आलम, अरविद कुमार चैबे एवं सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *