Share

एजेंसीं न्यूज
नई दिल्ली। जामिया इलाके में हुई फायरिंग पर अब सियासत गरमा गई है। इस मामले को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिशें तेज हो गई हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं?
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से दो सवाल पूछे हैं। पहला सवाल उन्होंने मोदी से कहा कि वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वहीं उन्होंने दूसरे सवाल में पूछा कि वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?
जामिया में हुई फायरिंग पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज दिल्ली में जो गोली चलाने की घटना हुई है उसपर मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है और उन्हें कठोर से कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी, इसपर गंभीरता से कार्यवाही की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
जामिया इलाके में हुई घटना पर एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर हमला किया है। ओवैसी ने ट्वीट किया, अनुराग ठाकुर और सभी राष्ट्रवादियों का शुक्रिया, जिन्होंने इतनी नफरत बोई कि एक आतंकवादी एक छात्र को गोली मारता है जबकि पुलिस देखती है। अब पीएमओ इंडिया कपड़ों से उसकी पहचान करें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *