Share

भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, दिल्ली की जनता से किए अनगिनत वादे
एजेंसीं न्यूज
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र ‘दिल्ली संकल्प पत्र’ जारी किया और गरीबों के लिए दो रुपये प्रति किलो के भाव से अच्छा आटा और हर घर को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करने का वादा किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रकाश जावडेकर, हर्षवर्धन और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी व सांसदों की उपस्थिति में पार्टी का ‘दिल्ली संकल्प पत्र’ जारी किया गया।
गडकरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी राष्ट्रीय राजधानी के विकास की ‘बुलेट ट्रेन’ चलाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास दिल्ली से जुड़ा रहा है। भाजपा दिल्ली की तकदीर बदल देगी। घोषणापत्र में कहा गया है कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो पार्टी गरीबों को दो रुपये प्रति किलो के भाव से गेहूं का आटा देगी।
उसमें यह भी कहा गया है कि केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन की तर्ज पर पार्टी हर परिवार को स्वच्छ पेयजल भी देगी। घोषणापत्र में भाजपा ने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि को भी लागू करने का वादा किया है। रोजगार बढ़ाने के लिए पार्टी सभी सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती करेगी।
संकल्प पत्र जारी करने के दौरान केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर, नितिन गडकरी, डॉ. हर्षवर्धन, भाजपा उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, चुनाव प्रबंधन कमेटी के संयोजक एवं राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ की मौजूद रहे।

घोषणा पत्र में सरकार के वायदे
10 नए कॉलेज और 200 नए स्कूल दिल्ली में बनाएंगे
नौवीं कक्षा के छात्रों को साइकिल देंगे।
गरीब विधवा की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये उपहार देंगे।
हम अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में कम से कम 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे।
दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सरकार देंगे, सीधा सा मतलब है मोदी सरकार की यही पहचान है, अभी जो पिछले 5 साल से सरकार है उसमें आधे मंत्री और विधायक या तो बेल पर हैं या तो आरोप सिद्ध हो चुका है।
गरीबों को दो रुपये किलो आटा देंगे।
नई अधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए कॉलोनी डेवलपमेंट बोर्ड बनाएंगे। इस विकास को प्राथमिकता देंगे।
गरीबों की लड़की का अकाउंट 21 साल में 2 लाख रुपये।
कॉलेज जाने वाली छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी।
कूड़े के पहाड़ को खत्म करेंगे।
तीन से पांच साल में टैंकर मुक्त दिल्ली, नल से जल देंगे ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *