Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि शाहीन बाग ‘‘शेम बाग’’ बन गया है जहां संशोधित नागरिकता कानून के बारे में ‘‘बहुत बड़ा भ्रम’’ फैलाया जा रहा है। भाजपा ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों का कथित समर्थन करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर निशाना साधा। पन्द्रह दिसंबर से शाहीन बाग एवं पास के जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हजारों लोग सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बयान दिया है कि वह शाहीन बाग के साथ खड़े हैं। मैं कहना चाहता हूं कि शाहीन बाग में अराजकतावादी अराजकतावादियों के साथ खड़े हैं… (सीएए के बारे में) बहुत बड़ा भ्रम फैलाया जा रहा है।’’ भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने कहा, ‘‘आप अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है। आखिर आप नेता अब तक शाहीन बाग क्यों नहीं गए हैं? … शाहीन बाग ‘शेम बाग’ बन गया है।’’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *