नौनिहालों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

203
Share

कर्णप्रयाग। आदिबदरीधाम में चल रहे महाभिषेक समारोह व पर्यटन सांस्कृतिक विकास मेले में स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के नौनिहालों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
मेले के छठे दिन मुख्य अतिथि गौरव सेनानी संगठन के महासचिव यशवंत भंडारी ने कहा कि इस तरह के मेलों से क्षेत्रवासियों को सरकारी व परंपराओं की जानकारी मिलती है। कार्यक्रम में एसजीआरआर आदिबदरी के नौनिहालों ने आदिबदरी नाथ की वंदना, लोकगीत लगी गे मंडाण अब गों का चैक.., वहीं जीआइसी आदिबदरी के छात्रों ने गढ़वाली लोकगीत खोली का गणेश., प्रावि आदिबदरी ने कृष्ण रास लीला की भव्य प्रस्तुति कर दर्शकों को झूमने पर विवश किया। कथावाचक सुनील शास्त्री ने गोवघ्र्द्धन लीला के साथ कंस वद्ध की कथा श्रोताओं को सुनाई साथ ही गोपी-उद्धव संवाद में कृष्ण के विरह में गोपियों का भावुक होने का प्रसंग सुनाया। इस मौके पर जीत सिंह, सोनिया चैहान, प्रदीप थपलियाल, रघुवीर लाल, शकुंतला बरमोला आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY