प्रदेश के विकास में जिलाधिकारियों की भूमिका अहम

137
Share

देहरादून। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में चल रही तमाम विकास योजनाओं के सुचारू संचालन को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारियों की भूमिका अहम है। जिलों में किए जा रहे अभिनव कार्यों को सभी के लिए नजीर बनाया जा सकता है। ऐसे कार्यों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाए।
सोमवार को सचिवालय में आइएएस वीके का उद्घाटन करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। गवर्नेंस इंडेक्स में उत्तराखंड भारत वर्ष में 10 वें स्थान पर है। इस श्रेणी को और बेहतर करने के लिए सभी को मिशन मोड पर काम करना होगा। राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में प्रमुख मार्गों व पर्यटन स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। पहले सत्र में सचिव शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
बताया कि स्कूली शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए वर्चुअल क्लासेस, सुपर 100, आनंद कार्यक्रम, जिज्ञासा आदि नवाचार किए गए हैं। सचिव स्वास्थ्य नितेश झा ने स्वास्थ्य क्षेत्र की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक आबादी क्षेत्र में प्रत्येक 10 किमी के दायरे में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा गया है। सचिव सौजन्या ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास के अंतर्गत संचालित तमाम योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया। सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि मिशन जल जीवन के तहत 2024 तक हर घर को जल संयोजकता देने का लक्ष्य रखा गया है।

LEAVE A REPLY