Share

एजेंसीं न्यूज
मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री व गीतकार-शायर जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी शनिवार को एक कार दुर्घटना में घायल हो गईं। जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर कोल्हापुर के पास हुई है।
रायगढ़ के एसपी अनिल परासकर ने जानकारी देते कहा कि यह हादसा शनिवार को मुंबई से 60 किलोमीटर दूर कोल्हापुर के पास करीब 3.30 बजे हुआ। जिस कार में वह सवार थीं, वह एक ट्रक से जा टकराई। उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुरी तरह घायल शबाना आजमी को देर शाम डॉक्टरों की सलाह पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कार में शबाना आजमी के साथ उनके पति जावेद अख्तर भी थे। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। आगे जाते ट्रक से टकराने कार का आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हुआ है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *