Share

एजेंसी न्यूज
कोझीकोड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि घृणा और हिंसा में फंसी दुनिया को भारत ही उम्मीद की किरण दिखाता है। पीएम मोदी ने गुरुवार को आईआईएम कोझीकोड में आयोजित ग्लोबलाइजिंग इंडियन थॉट कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।
पीएम मोदी ने कहा, दुनिया जब विवेकहीन घृणा, हिंसा से मुक्ति पाने की कोशिश कर रही है, ऐसे में भारतीय जीवनशैली आशा की किरण दिखाती है।श् उन्होंने आगे कहा कि संघर्ष टालने का भारत का तरीका नृशंस बल प्रयोग नहीं, बल्कि बातचीत की शक्ति है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां भी विभिन्न मतों के लिए खुलापन, सम्मान है, वहां नवोन्मेष स्वाभाविक है। भारतीयों की नवोन्मेषी उमंग विश्व का ध्यान भारत की ओर आकृष्ट कर रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *