रुड़की को नंबर वन बनाने में शहरवासी भी साझेदार

150
Share

रुड़की। नगर निगम के स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए रुड़की को लगातार वोट मिल रहे हैं। वोटों का आंकड़ा अब तेजी से बढ़ रहा है। अभी तक ढाई हजार से अधिक लोग रुड़की के लिए वोट कर चुके हैं। शहरवासी 31 जनवरी तक वोट कर सकते हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत अधिक से अधिक वोट करने के लिए नगर निगम लोगों को अभियान चलाकर जागरूक कर रहा है।
भारत सरकार की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 कराया जा रहा है। चार जनवरी से शुरू हुआ यह सर्वेक्षण 31 जनवरी तक चलेगा। सर्वेक्षण में पिछले तीन वर्षो से रुड़की प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ रहा है। इस बार भी रुड़की को ही नंबर वन का ताज मिले। इसके लिए नगर निगम रुड़की हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही जनता अपने शहर के लिए वोट भी कर रही है। इसके लिए सर्वेक्षण में अलग से अंक मिलेंगे। रुड़की को प्रथम स्थान पर लाने के लिए शहरवासी स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 एप मोबाइल पर डाउनलोड कर वोट कर रहे हैं। अभी तक ढाई हजार से अधिक लोग वोट कर चुके हैं। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की। कहा कि यदि किसी को एप डाउनलोड करने या फिर वोट करने में किसी भी प्रकार की जानकारी की आवश्यकता है तो वह निगम के शिकायत नंबर या फिर निगम में संपर्क कर सकता है। इसके अलावा यदि कोई इंस्टीट्यूट एक साथ कई वोट कराना चाहता है तो निगम की टीम इंस्टीट्यूट में जाकर यह जानकारी दे सकती है।

LEAVE A REPLY