Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ईरान के हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से स्थानीय वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चा तेल 1.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,561 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के मद्देनजर पिछले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चा तेल के जनवरी डिलीवरी वाले अनुबंधों का भाव 35 रुपये यानी 1.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,561 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 66,839 लॉट का कारोबार हुआ। फरवरी डिलीवरी कच्चा तेल भी 64 रुपये यानी 1.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,560 रुपये प्रति बैरल पर बोला गया। इसमें 2,983 लॉट का कारोबार हुआ।
इराक में अमेरिकी और गठबंधन की सेनाओं के ठिकानों पर ईरान ने करीब दर्जन भर बैलिस्टिक प्रक्षेपाास्त्र दागे। इससे जिससे अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और भड़क गया है। इसे देखते हुए स्थानीय वायदा बाजार में सटोरियों ने कच्चे तेल पर दाव ऊंचा कर दिया था। पिछले सप्ताह, शुक्रवार को अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के एक बड़े सैन्य अधिकारी जनरल कासिम सुलेमानी मारे गये थे। बदले में ईरान ने बुधवार को उसके ठिकानों पर हमला किया। वैश्विक बाजार में, वेस्ट टेक्सॉस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल 1.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 63.34 डॉलर प्रति बैरल हो गया था। इस बीच, मानक ब्रेंट कच्चा तेल 1.02 प्रतिशत बढ़कर 63.34 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *