Share

एजेंसीं न्यूज
तेहरान। ईरान के सरकारी टीवी ने दावा किया है कि तेहरान द्वारा इराक में बुधवार को किए गए मिसाइल हमलों में 80 अमेरिकी मारे गए हैं। इराकी सेना ने कहा कि ईरान ने रात के समय में इराक स्थित अमेरिका नीत गठबंधन सेना के ठिकानों पर कम से कम 22 मिसाइलें दागी। सरकारी टीवी की वेबसाइट पर कहा गया है, ‘‘कम से कम 80 अमेरिकी सैन्य कर्मी इस हमले में मारे गए हैं।’’ इसके अलावा यह भी कहा है कि मानवरहित विमानों, हेलीकॉप्टरों एवं अन्य सैन्य उपकरणों को इस हमले में काफी नुकसान पहुंचाया गया है।
रिवोल्यूशनरी गार्ड सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के कम से कम 140 ठिकानों की पहचान की गई है और यदि अमेरिका ने फिर से कोई गलती की तो वहां हमला किया जाएगा। सूत्र ने बताया कि 15 मिसाइलें ऐन अल असद अड्डे पर गिरी और अमेरिकी सेना के रडार किसी को भी नहीं पकड़ पाए। ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी के पिछले हफ्ते एक अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद तेहरान द्वारा बदला लेने का संकल्प लिए जाने के बाद यह उसकी पहली कार्रवाई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *