Share

कलियर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने सोमवार को दरगाह क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई जगह पर खामियां मिलने पर दरगाह प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
सोमवार को कलियर पहुंची जेएम ने सबसे पहले तो दरगाह की गोलक के रखरखाव को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दरगाह के दान को यदि सुरक्षित नहीं रखा जा रहा है तो कर्मियों की छुट्टी क्यों ना कर दी जाए। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि बार-बार कर्मियों के बारे में शिकायत मिल रही है। पिछले दिनों ड़्यूटी से हटाए गए कर्मियों को फिर से ड्यूटी किसके आदेश पर दी जा रही है। उन्होंने दरगाह प्रबंधक से कई बिदुओं पर जवाब मांगा है। उन्होंने दरगाह की सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने दरगाह में दान पात्रों की गिनती के दौरान सही से वीडियोग्राफी कराने के निर्देश भी दिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *