Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। बीते दिनों संशोधित नागरिकता कानून के विरोध की आड़ में उपद्रवियों ने रेलवे की संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया था। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने सोमवार को बताया कि इन प्रदर्शनों के दौरान देश भर में रेलवे की 80 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है जिसकी भरपाई आगजनी एवं हिंसा में लिप्घ्त पाए गए उपद्रवियों से ही की जाएगी।
यादव ने कहा, ‘संशोधित नागरिकता कानून के विरोध की आड़ में हुई हिंसा के दौरान रेलवे की 80 करोड़ रुपये की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया जिसकी क्षतिपूर्ति उन उपद्रवियों से की जाएगी जिनका नाम आगजनी एवं हिंसा की ऐसी वारदातों में सामने आया है।’ उन्घ्होंने यह भी बताया कि अकेले इस्घ्टर्न रेलवे को ही 70 करोड़ रुपयों का नुकसान उठाना पड़ा है। नार्थइस्घ्ट फ्रंटियर रेलवे को 10 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।
बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस कानून को लेकर देशभर में मचे घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर रुप्दकपंैनचचवतजेब्।। अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से इसका समर्थन करने का आग्रह किया है। इससे पहले कई केंद्रीय मंत्री भी सीएए के मसले पर जागरूकता फैलाने की मुहिम में जुटे हैं।
मालूम हो कि कांग्रेस, बसपा, सपा और टीएमसी समेत लगभग सभी विपक्षी दल संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं। असम, दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल, बिहार, कर्नाटक के अलावा कई राज्घ्यों में इस कानून के विरोध में जोरदार प्रदर्शन हुए हैं। इन प्रदर्शन की आड़ में उपद्रवियों द्वारा की जा रही हिंसा को रोकने के लिए पुलिस को भी सख्त कदम उठाने पड़े हैं। यूपी में ऐसी कार्रवाइयों में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *