Share

रुड़की। एक तो कोहरे की चादर ऊपर से तापमान भी गिरकर इकाई के अंक में सिमट गया है। शनिवार साल का सबसे ठंडा दिन रहा। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। कोहरा परेशानी बढ़ाएगा। सर्द हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित है।
पिछले दस दिन से रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। तीन दिन से तो रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में लगातार कोहरा छाया हुआ है। आसमान से ओस की बूंदे ऐसे गिर रही हैं, कि जैसे बारिश हो रही हो। शनिवार को रुड़की में सुबह से ही कड़ाके की सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल रखा। शुक्रवार को रुड़की का अधिकतम तापमान जहां 13.5 डिग्री रेकार्ड किया गया था। शनिवार को यह तापमान चार डिग्री गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसी तरह से न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री से गिरकर पांच डिग्री पर पहुंच गया है। आइआइटी रुड़की के जल संसाधन विकास और प्रबंधन विभाग की ओर से संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप अधिक बढ़ेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *