Share

देहरादून। वन्य जीवों के शिकारियों की तलाश में वन विभाग की डॉग स्घ्क्घ्वाड ने आइएसबीटी में चेकिंग अभियान चलाया। टीम शिकारियों को पर अंकुश लगाने के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व के प्रवेश द्वारों और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग कर रही है।
आशारोड़ी में चेकिंग के बाद वन विभाग की टीम डॉग स्घ्क्घ्वाड के साथ आइएसबीटी पहुंची। जहां टीम ने रूटीन चेकिंग की। इस दौरान बसों यात्रियों की तलाशी ली गई। इसके बाद टीम को रेलवे स्टेशन की भी चेकिंग करनी थी, लेकिन आजकल दून स्टेशन में ट्रेनों की आवाजाही बंद होने के कारण चेकिंग नहीं की जा रही है। इससे पहले गुरुवार को हुई बैठक में वन विभाग के आला अधिकारियों ने शिकारियों से निपटने की योजना पर चर्चा की और नए साल की तैयारियों पर जोर दिया।
शिकारियों का प्रभाव देखते हुए वन विभाग इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। ऐसे में प्रशिक्षित डॉग स्घ्क्घ्वाड के साथ रूटीन चेकिंग शुरू कर दी गई है। वन विभाग के कार्मिकों की छुट्टियों पर रोक लगाने के साथ ही संवेदनशील वन क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को चेकिंग अभियान में देहरादून डिविजन के वार्डन दिनेश उनियाल, रेंज अधिकारी राकेश नेगी, वन दारोगा अरविंद कुमार, वन रक्षक अजय यादव शामिल थे। जबकि डॉग स्वायड में काका एंड हैपी सिंह शामिल थे। इसके अलावा चेकिंग में आइएसबीटी पुलिस चैकी के कर्मियों ने भी सहयोग किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *