Share

सीकर/जयपुर। राजस्थान के अधिकतर शहरों में गुरूवार को न्यूनतम तापमान में बुधवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।शेखावटी अंचल में सर्दी जोरों पर है। सीकर जिले में गुरुवार को पारा जमाव बिन्दु पर पहुंच गया। इससे पेड़ों पर पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ बर्फ जमने लग गई है। पड़ोसी जिले झुंझुनूमें भी एक सप्ताह से तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *