Share

हरिद्वार। जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रतिष्ठापूर्ण सीट पर जीत का सेहरा भाजपा के सुभाष वर्मा के बंधा। राज्य गठन के बाद पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद भाजपा की झोली में गया। भाजपा प्रत्याशी ने निर्दल विरेंद्र सिंह को पांच मतों से मात दी। सुभाष को 25 और प्रतिद्वंद्वी विरेंद्र को 20 वोट मिले। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।
पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रही सविता चैधरी के बाद मंगलवार को इस सीट पर उपचुनाव कराए गए। भाजपा ने सुभाष वर्मा को प्रत्याशी बनाया था, जबकि बसपा और कांग्रेस सीधे तौर पर चुनाव से दूर रहे। निर्दल विरेंद्र सिंह ने उनके समर्थन का दावा किया था। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। कुल पड़े 45 मतों में से भाजपा प्रत्याशी सुभाष वर्मा ने 25 मत हासिल कर जीत दर्ज की। निर्दल विरेंद्र को 20 वोट मिले।
जिला पंचायत में कुल सदस्य संख्या 47 है, लेकिन दो वोट नहीं डाल पाए। इनमें एक सीट पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चैधरी बर्खास्तगी की वजह से रिक्त चल रही है। इस पर इसी महीने की 19 तारीख को उप चुनाव होने हैं। एक अन्य सदस्य कविता चैधरी अदालत के एक आदेशों के क्रम में वोट नहीं डाल पाईं। अपराह्न जिला अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र कुमार चैधरी ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *