पहाड़ों की रानी मसूरी में हुई बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले

238
Share

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी समेत धनोल्टी, बुराशंखण्डा, कद्दूखाल, सुरकण्डा, काणाताल तथा नागटिब्बा में इस मौसम का दूसरा जोरदार हिमपात हुआ है। हिमपात का आनंद लेने पर्यटकों की आमद बुराशंखण्डा, धनोल्टी में शुरू हो गई। दिनभर पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेते रहे। एक दूसरे पर बर्फ के गोले मारते रहे। मसूरी-धनोल्टी रोड पर सुबह से ही यातायात का दबाव बढ गया था। बुराशंखण्डा से तुरतुरिया होते हुए धनोल्टी-कद्दूखाल तक सड़क से बर्फ हटाने के लिए दो जेसीबी मसीन लगा दी गयी थी, जिससे पर्यटकों का वाहन चलाने में कोई दिक्कत न होने पाए।
मसूरी में गुरूवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के बाद शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे बर्फ की तेज फुहारें पड़नी शुरू हो गयी तो शहर की मालरोड एवं बाजारों में मौजूद पर्यटकों ने शोर मचाते हुए हिमपात का स्वागत किया। लगभग पंद्रह मिनट हिमपात होता रहा, लेकिन जम नहीं पाया। शुक्रवार दिनभर तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियश के बीच बना रहा। उत्तर दिशा से आ रही शीतभरी हवाओं से आम जनजीवन प्रभावित रहा। समीपवर्ती संपूर्ण यमुना व अगलाड़ घाटी के ग्रामीण क्षेत्र में भी अच्छी बारिश होने से काश्तकारों एवं बागवानों ने बारिश का स्वागत किया है।
मसूरी होटल एसोएिसशन अध्यक्ष राकेश नारायण माथुर ने कहा कि अगर आज रात को हिमपात होता है तो अगले दो दिन मसूरी में अच्छी संख्या में पर्यटकों की आमद संभावित है। क्योंकि अगले दो दिनों तक माह के दूसरे शनिवार व रविवार हैं, जिससे इस ऑफ सीजन में मसूरी पर्यटन को अच्छा रिस्पांस मिलेगा, जो पर्यटन के लिए संजीवनी साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY