Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। लोक सेवा आयोग उ0प्र0 इलाहाबाद द्वारा आयोजित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) प्रारम्भिक परीक्षा 2019 तथा सहायक वन सरंक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा 2019 का आयोजन की तैयारियों के संबंध में पंचायत सभागार मुरादाबाद में स्टेटिक मजिस्टेªट, सैक्टर मजिस्टेªट, परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक आहूत की गयी, जिसमें जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यह प्रदेश स्तर की सर्वोच्च परीक्षा है। परीक्षा की पवित्रता एवं शुद्धता को हर हाॅल मंे बनाये रखना है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी महानगर में कई परीक्षाएं कुशलता पूर्वक संपन्न करायी जा चुकी है। उन्होंने इस बार भी दिनांक 15.12.2019 को दो पालियों में आयोजित होने वाली लोक सेवा आयोग उ0प्र0 इलाहाबाद द्वारा आयोजित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) प्रारम्भिक परीक्षा 2019 तथा सहायक वन सरंक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा 2019 को ठीक प्रकार से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा ड्यूटी पर तैनात मजिस्टेªटों / अधिकारियों को अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिये हैं। उन्हांेने केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा कि फर्नीचर एवं अन्य व्यवस्थायें दुरस्त होनी चाहिए। सीटिंग प्लान का सिस्टम भी आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में सुनिश्चित करें। परीक्षा में किसी भी प्रतियोगी छात्र को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी केन्द्रों पर महिलाएं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा कि कक्ष निरीक्षक को केवल औपचारिकताएं ही नही निभानी हैं बल्कि ठीक प्रकार से अपने दायित्वों का निवर्हन करना है। उन्होंने कहा कि कक्ष निरीक्षक यह भी जांच ले कि प्रतियोगी की ओ0एम0आर0 सीट पर रोल नम्बर अवश्य हो। जिलाधिकारी ने परीक्षा को लोक सभा आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों के क्रम में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
बैठक में अपर जिला मजिस्टेªट नगर /नोडल अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह सेंगर, स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापक, अपर नगर मजिस्टेªट, शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा लोक सेवा आयोग के अधिकारी उपस्थित रहें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *