Share

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सरकार ने 2533 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। अनुपूरक बजट में अधूरी योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी, अन्य परियोजनाओं के लिए भी वित्त व्यवस्था की गई है।
बता दें कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन किया। सदन में कांग्रेस विधायकों ने गले में प्याज की माला और हाथों में रसोई गैस सिलेंडर के प्ले कार्ड प्रदर्शित कर विरोध जताया। सरकार को घेरते हुए विपक्ष ने कहा कि आसमान छूती महंगाई को थामने में अभी तक सरकार नाकाम रही है। ऐसे में आमजन का जीना दुश्वार हो गया है।
हालांकि, सरकार की ओर से जवाब देते हुए इस सत्र के लिए संसदीय कार्यमंत्री का जिम्मा संभाल रहे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि महंगाई समवर्ती सूची का विषय है। राज्य में कीमतों पर अंकुश को उठाए गए सरकार के कदम पूरी तरह सफल रहे हैं। सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *