श्राइन बोर्ड गठन के निर्णय के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने किया विधानसभा कूच, पुलिस ने रोका

158
Share

देहरादून। सरकार के चारधाम मंदिर श्राइन बोर्ड गठन के निर्णय के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का गुस्सा थम नहीं रहा है। तीर्थ पुरोहितों ने विधानसभा घेराव के लिए कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रिस्घ्पना पुल के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। श्राइन बोर्ड की खिलाफत कर रही देवभूमि तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत और सहयोगी संस्थाओं से जुड़े दर्जनों तीर्थ पुरोहित एकत्रित हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा के लिए कूच किया। हालांकि विधानसभा से पहले ही रिस्घ्पना पुल के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
जिसके बाद तीर्थ पुरोहित वहीं बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। साथ में पुरोहितों के धरने में केदारनाथ विधायक मनोज रावत भी धरने पर मौजूद रहे। विधायक मनोज रावत ने कहा कि सरकार की मति भ्रष्ट हो गई है। श्राइन बोर्ड परम्पराओं और हक हकूकों के खिलाफ निर्णय है।

LEAVE A REPLY