Share

एजेंसीं न्यूज
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन शुक्रवार को प्रदेश के हर जिले में धूमधाम से मनाया गया। मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा वरिष्ठ नेताओं के साथ सपा के दफ्तर में लड्डू रूपी केक काटा। जन्मदिन को बेहद भव्य तरीके से मनाने को लेकर खफा मुलायम सिंह यादव लोगों के काफी मनाने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।
मुलायम सिंह यादव ने अपने 81वें जन्मदिन पर पूर्व राज्यसभा सदस्य उदय प्रताप सिंह के साथ केक काटा। इस मौके पर उनके साथ विधान परिषद में पार्टी के नेता अहमद हसन की मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अधिक सक्रिय हो तो और बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि आगे के समय में पार्टी नौजवानों के हाथ होगी। इसी कारण नौजवानों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता गरीबों का जन्मदिन मनाएं। जितने गरीब है उनका जन्मदिन मनाइये। किसी गरीब का जन्मदिन मनाइये तब हम समझेंगे की हमारा जीवन सफल हुआ। बुंदेलखंड में एक महिला ने संगठन बनाकर त्यौहार के दिन गरीबों के साथ त्यौहार मनाया। आप लोग भी उनकी तरह बनो।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आप लोगों ने हमारा जन्मदिन मनाया है। जिससे कि हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। अन्याय का विरोध न्याय का साथ देना है यही मुलायम सिंह यादव है। जितने जवान हैं वो भी आगे चल कर मुलायम सिंह बने। नौजवान हमारी तरह हो जायें, यही सच्चा सम्मान है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग गरीबों तथा बेसहारा लोगों के लिए लड़ रहे हैं। अभी तो देश में बहुत समस्याएं। इसके बाद भी यहां पर आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। कुछ नेता और कार्यकर्ता जनता की बात कहते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *