Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 81वें जन्मोत्सव के अवसर पर शुुक्रवार दोपहर 2 बजे जिला व महानगर समाजवादी पार्टी चक्कर की मिलक स्थित कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम आयोजन करेगी। जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे और धरती पुत्र का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया जायेगा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद एवं जिला व महानगर के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *