गांधी पार्क में ओपन जिम हुआ शुरू, सीएम रावत ने किया लोकार्पण

224
Share

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांधी पार्क में बनाए गए ओपन जिम का लोकार्पण किया। सीएम कहा, पार्क में वॉक के लिए आने वाले युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए ओपन जिम लाभकारी होगा। यहां ट्रेनर भी रहेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्क में दिव्यांगजनों के अनुकूल उपकरण भी लगाए जाएं।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांधी पार्क में नगर निगम देहरादून के जरिए बनाए गए ओपन जिम का लोकार्पण कर लोगों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में इस तरह के ओपन जिम बनाएं जाएं। देहरादून में खुले मैदानों और पार्कों की कमी है। इस तरह के जिम बनने से देशवासियों और प्रदेशवासियों को काफी सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात की संभावना पर भी विचार किया जाए कि क्या सप्ताह में किसी एक दिन चार घंटे के लिए घंटाघर से गांधी पार्क तक जीरो जोन रह सकता है, जिससे इस दौरान प्रदेशवासी खासतौर पर बच्चे, युवा यहां आएं। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी यहां हों। इससे लोगों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। साथ ही क्रिएटिवीटी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
इस दौरान सीएम रावत ने नगर निगम के अधिकारियों को गांधी पार्क में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इससे गांधी पार्क में पानी की आवश्यकता की पूर्ति यहीं से हो सकेगी।

LEAVE A REPLY