पेट्रोल पंप लूटकांड मामले में आरोपित को लेकर दून पहुंची पुलिस

354
Share

देहरादून। प्रेमनगर में पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को गोली मार कर तीन लाख रुपये लूटने के आरोपित अजय को लेकर पुलिस बिजनौर से बी वारंट पर लेकर देहरादून पहुंची। यहां उससे पूछताछ की गई और घटना स्थल पर भी ले गई। इसके साथ उस मकान में भी ले गई, जहां अजय अपने साथियों के साथ घटना से पूर्व ठहरा हुआ था। एसपी सिटी श्वेता चैबे ने बताया कि वारदात में अजय की ही गिरफ्तारी बची थी, लेकिन जब उसका नाम वारदात में सामने आया तो वह पुराने मामले में जमानत जुड़वाकर बिजनौर में जेल चला गया था।
बता दें, बीती 24 जून को प्रेमनगर में पेट्रोल पंप मालिक चरणजीत भाटिया के बेटे गगन को गोली मार कर बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए थे। चार दिन बाद पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश कर दिया था। पुलिस के अनुसार, वारदात को अजय उर्फ अजब सिंह पुत्र घसीटा सिंह निवासी मंडावर, बिजनौर ने कामेंद्र, दिपिन और रोहन के साथ मिलकर अंजाम दिया था। कामेंद्र, दिपिन और रोहन की गिरफ्तारी हो चुकी है।
लेकिन बेहद शातिर अजय पुलिस से बचने के लिए पुराने मामले में जमानत तुड़वा बिजनौर में जेल चला गया था। इस बात की जानकारी होने के बाद पुलिस ने बिजनौर की कोर्ट में अजय को बी वारंट पर लेने का प्रार्थना पत्र दिया। इस पर अदालत ने बी वारंट मंजूर कर लिया। एसपी सिटी श्वेता चैबे ने बताया कि अजय से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY