Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। आॅटो चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने की शिकायतों के मद्देनजर प्रशासन व परिवहन विभाग द्वारा इन पर नकेल कसते हुए आॅटो चालकों का अधिकतम दूरी का किराया 10 रूपये प्रति सवारी निर्धारित कर दिया गया है मगर यह आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित है। जोन नं0 1 के आॅटो जो कि स्टेशन से विवेकानन्द तक जाते हैं इन आॅटो पर 10 रूपये किराया लिखा हुआ है मगर इसके बावजूद स्टेशन से विवेकानन्द तक के 20 रूपये प्रति सवारी कुछ आॅटो चालक वसूल रहे है। आए दिन यात्रियों से इसी बात को लेकर झगड़ा होता है। यात्री जब कहते हैं कि आॅटो पर 10 रूपये लिखे हुए हैं तो आॅटो चालक साफ कहते हैं यह सिर्फ दिखाने के लिए है। बेलगाम आॅटो चालकों पर शिकंजा कसने में यातायात पुलिस पूरी तरह असफल है। कई आॅटो में आज भी साउंड सिस्टम बकायदा लगे हुए है और साथ ही सात सवारियां तो खुलेआम बिठाई जा रहीं है और पुलिस चेकिंग के आगे से ओवरलोड आॅटो गुजरते है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *