Share

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हालिया घोषित फिल्म राधे में एकबार फिर से एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म वांटेड के बाद सलमान इस नई फिल्म के साथ निर्देशक प्रभुदेवा के साथ वापसी करने जा रहे हैं, फिल्म में सलमान एक खुफिया पुलिस अधिकारी की भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. सलमान खान का कहना है कि राधे इस शैली में बनी फिल्मों का बाप होगा।
सलमान खान ने आगे कहा, अगर आप उस शैली या प्रारूप की बात करते हैं तो यह (राधे) वांटेड का बाप होगा. राधे अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. अभी कुछ दिनों पहले सलमान ने सोशल मीडिया पर फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की. फिल्म के पोस्टर को साझा करते हुए सलमान ने लिखा, आपने पूछा था दबंग 3 के बाद क्या? क्या और कब? ये लो जवाब हैश टैग ईद राधे की।
सोहेल खान द्वारा निर्मित राधे के साथ सलमान और प्रभु देवा तीसरी बार साथ काम करने जा रहे हैं. प्रभु देवा ने साल 2009 में आई फिल्म वांटेड को निर्देशित किया था और आगामी दबंग 3 के निर्देशक भी वह हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *