Share

एजेंसीं न्यूज
अयोध्या। रामनगरी की फिजा तेजी से बदलती नजर आ रही है। 29 साल से तमाम भय-आशंका, प्रतिबंध और गिरफ्तारियों को मात देकर जिस श्रीरामजन्मभूमि न्यास की कार्यशालाओं में कभी काम नहीं थमा, वहां रविवार को सन्नाटा था। हालात देख देश-विदेश ही नहीं, स्थानीय आने वाले भक्त-पर्यटक भी चकित हैं। वे सवाल उठाते हैं कि फैसला आने वाला है तो पत्थरों पर छेनी-हथौड़ी क्यों नहीं चल रहीं? जवाब में कारसेवकपुरम में बैठे विहिप नेता सरकार के किसी दबाव से इंकार करते हैं, मगर काम शुरू कब होगा? इस सवाल पर साफ कहते हैं कि अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ही शिला तराशी पर निर्णय होगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *