Share

देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर में देव ज्वैलर्स पर 10 दिन पहले दो लाख रुपये और दो किलो सोना लूट की वारदात में पुलिस ने बदमाश को सीसीटीवी कैमरे में मिले एक फुटेज से पहचान लिया है। वह देहरादून के दो थानों में पहले भी गिरफ्तार हो चुका था। पुलिस जब इस वारदात के बदमाशों का सीसीटीवी कैमरा से फुटेज खंगालती हुई हरिद्वार पहुंची। वहां एक सीसीटीवी फुटेज में चेहरे से नकाब हटाते ही एक लुटेरा पहचान में आ गया। उसका चेहरा सामने आते ही जांच टीम में शामिल कई पुलिस कर्मी चैंककर बोले, अरे ये तो वहीं चेन लुटेरा है, जो सहसपुर और नेहरू कॉलोनी थाने में कुछ वर्ष पहले गिरफ्तार हुआ था, जब से यह चेहरा सामने आया है एसएसपी से लेकर जांच टीम के अन्घ्य सदस्घ्यों का चैन खो गया है। एसएसपी ने किसी भी तरह उसे दबोचने के निर्देश दे रखे हैं और पुलिस नाम-पता व फोटो लेकर उसके घर, परिवार, रिश्तेदारों तक को जीरो डाउन कर लिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *