Share

देहरादून। इंटक प्रदेश अध्यक्ष ट्विंकल अरोड़ा निवासी इंदिरापुरम बुधवार की देर रात पटेलनगर से किसी काम से जा रहे थे। इस बीच उन्होंने देखा कि पटेल नगर में 10-15 लोग मिलकर एक लड़की को पीट रहे हैं। इस पर वह रुक गए और लोगों से लड़की को बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावार उनसे ही उलझ पड़े। उन्होंने ट्विंकल अरोड़ा को धमकी दी कि वह इस मामले में दखल न दें अन्यथा उन्हें बहुत भारी पड़ेगा। उसके बाद हमलावर लोगों ने गाली गलौज करते हुए ट्विंकल पर लाठी डंडों, धारदार हथियार से हमला कर दिया। ट्विंकल हमले में गंभीर रुप से घायल हो गए। इस बीच ट्विंकल का बेटा उन्हें बचाने आगे आया तो उसकी भी उन्होंने पिटाई कर दी। बेटे ने परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने ट्विंकल को छुड़ाकर दून अस्पताल में भर्ती कराया।
विकासनगर के एक अधिवक्ता को अलग-अलग नंबरों से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विकासनगर निवासी अधिवक्ता अमित वालिया ने कोतवाली में तहरीर दी कि उन्हें अलग-अलग फोन नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। बताया कि 15 अक्टूबर की शाम फोन करने वाले ने उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की बात कही।
इसको लेकर मैसेज भी भेजे गए हैं। जिसमें गाली-गलौच की गई है। अधिवक्ता अपने व परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। अधिवक्ता ने पुलिस को मोबाइल नंबर की डिटेल व मैसेज के स्क्रीन शाट भी दिए हैं। उधर, कोतवाल प्रदीप बिष्ट के अनुसार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चैकी प्रभारी दीपक मैठाणी को सौंपी गई है। धमकी देने वाले की तलाश करायी जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *