Share

देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने सोशल मीडिया एवं आइटी सेल के टिहरी, पौड़ी एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिला, मंडल तथा बूथ स्तर तक सोशल मीडिया विभाग का विस्तार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे वॉलेंटियर भी चिह्नत किए जाएं, जो किसी संगठन से जुड़े नहीं हैं, लेकिन मोदी सरकार एवं भाजपा के पक्ष में सोशल मीडिया में लिखते हैं। बैठक में सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक भुवन जोशी ने कहा सोशल मीडिया के अलग अलग टूल्स से माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी पदाधिकारी मेहनत करें। उन्होंने सोशल मीडिया विभाग द्वारा अभी तक किए गए कार्यों एवं भविष्य की कार्ययोजना को महामंत्री संगठन के समक्ष रखा। बैठक का संचालन टिहरी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह ने किया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली मतगणना के मद्देनजर भाजपा ने ब्लाकवार प्रेक्षकों की नियुक्त कर दी है। इनकी संख्या 46 है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी राजेंद्र भंडारी के अनुसार प्रेक्षकों में विधायक, दायित्वधारी, पूर्व विधायक, महापौर, भाजपा और उसके आनुषांगिक संगठनों के प्रांतीय व जिला स्तरीय पदाधिकारी व पूर्व पदाधिकारी शामिल हैं। सभी प्रेक्षक अपने-अपने आवंटित विकासखंडों में मतगणना के सफल संचालन और गणना के उपरांत की व्यवस्थाओं के लिए कार्ययोजना तैयार करेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *