Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। महाभारत की धरती कुरुक्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में चुनावी रैली में मोदी ने कांग्रेस पर सवाल दागते हुए कहा कि देश कब तक आतंकवाद का दंश झेलता रहेगा। कब तक भारत माता के सपूतों के शव तिरंगे में लिपटकर आते रहेंगे।
कब तक माताओं की कोख सूनी होती रहेगी। कश्मीर की वे माताएं जो आतंकवाद के रास्ते पर चल पड़े अपने बेटों को वापस लाने के लिए पांच-पांच वक्त नमाज अदा करती हैं, चीख-चीख कर उनसे वापस आने की अपील करती हैं।
कांग्रेस के मानवतावादी लोग बताएं कि उन माताओं को बेटे वापस मिलने चाहिए कि नहीं। आतंकवाद के रास्ते पर जाने से उन्हें रोकना चाहिए कि नहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अब अलगाववाद खत्म होना ही चाहिए। हमारे वीर जवान शहीद हो रहे हैं। हरियाणा के हर गांव से वीर जवानों ने कश्मीर में शहादत दी है। सात दशक पहले की भूल सुधारने का सौभाग्य हमें मिला। कश्मीर में हमने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के सिद्धांत को लागू किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *