Share

एजेंसी न्यूज
जोधपुर। राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर के बॉर्डर क्षेत्र में हुए जोरदार धमाके की आवाज से लोग सहम गए। घटना मंगलवार दोपहर की है। बम धमाके की ये गूंज मोहनगढ़ क्षेत्र में सुनाई दी। धमाका सैन्य क्षेत्र हो रहे युद्धाभ्यास के दौरान हुआ। सैन्य अधिकारियों के अनुसार बम के निस्तारण के दौरान ये धमाका हुआ है। घटनाक्रम में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मोहनगढ़ क्षेत्र में दोपहर बाद जोरदार बम गिरने की आवाज सुनाई दी। धमाके की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग एक बारगी सहम गए और घरों से बाहर निकलकर एक-दूसरे से धमाके के बारे में जानकारी लेने लगे।
सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि मोहनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य यद्धाभ्यास चल रहा है। इसी दौरान एक बम मिस फायर हो गया ।दरअसल बम को जिधर जाना था वो उस दिशा में जाने की बजाये अन्य स्थान पर जा गिरा, जिसके कारण जोर का धमाका हुआ। हालांकि बाद में सैन्य अधिकारियों ने बताया कि बम के निस्तारण के दौरान ये धमाका हुआ है। गनीमत रही कि बम गैर रिहायशी क्षेत्र में गिरा, जिससे कोई जनहानि नही हुई, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *