रेलवे स्टेशन से विवेकानन्द तक के 10 रूपये निर्धारित मगर वसूले जा रहे 20 रूपये

256
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सीएनजी आॅटो चालकों पर न तो ट्रैफिक पुलिस का कोई अंकुश है और न ही जिला प्रशासन का। पिछले दिनों यातायात पुलिस द्वारा सीएनजी आॅटो पर रेलवे स्टेशन से विवेकानन्द तक का प्रति यात्री किराया 10 रूपये निर्धारित किया गया है परन्तु आॅटो चालक एसपी यातायात व प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। रेलवे स्टेशन से विवेकानन्द तक के 20 रूपये वसूले जा रहे है। यात्री जब कहते हैं कि 10 रूपये किराया लिखा है तो आॅटो चालक लड़ने पर उतारू हो जाते है। आए दिन जगह जगह आॅटो चालकों व यात्रियो की नोकझोंक होते देखी जा सकती है। वहीं रेलवे स्टेशन से अन्य स्थानो का किराया भी निर्धारित मूल्य से अधिक आॅटो चालक वसूल रहे है।

LEAVE A REPLY