Share

देहरादून- उत्तराखण्ड को बीसीसीआई से मान्यता मिलने पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मंत्री श्री हीरा सिंह बिष्ट एवं क्रिकेट एसोसिएशन आॅफ उत्तराखण्ड (CAU) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी श्री बिष्ट व एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को बीसीसीआई की मान्यता मिलने से राज्य के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्रिकेट की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हित सर्वोपरि होता है। खेल भावना यही कहती है कि सफलता के लिए टीम भावना से काम किया जाए। उत्तराखण्ड को बी.सी.सी.आई. से मान्यता दिलाने के लिए तमाम राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को परे रखकर सभी ने मिलकर कोशिश की। इसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं। आगे भी हमें इसी भावना को बनाए रखना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खिलाड़ी और खेल प्रेमी लम्बे समय से इसका इन्तजार कर रहे थे। इससे राज्य में क्रिकेट को नया मुकाम मिलेगा। अब हमारे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे क्रिकेट जगत में उत्तराखण्ड को नई पहचान भी मिलेगी।
क्रिकेट एसोसिएशन आॅफ उत्तराखण्ड (CAU) को बीसीसीआई से मान्यता मिलने पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए विशेष उपलब्धि बताते हुए कहा कि पिछले 19 वर्षों से किये जा रहे प्रयासों को अब सफलता मिली है। अब राज्य में  राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट की बड़ी प्रतिस्पर्धाएं होंगी। जिससे राज्य में पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य की इस उपलबिध के लिए सभी पदाधिकारियों को भी बधाई दी।
इस अवसर पर श्री पी.सी. वर्मा, श्री महिम वर्मा, श्री संजय गुंसाई, श्री अवनीश वर्मा, श्री धीरज खरे, श्री रोहित चैहान, श्री संजय रावत, श्री शिवपाल सिंह, श्री इन्द्रमोहन भाटिया, श्री मनोज अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *