Share

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में अभिनेता ऋषभ चौहान एवं अभिनेत्री निर्माता एवं लेखक कश्मीरा शाह की फिल्म ‘‘मरने भी दो यारो’’ के गीत का प्रोमो लांच किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फिल्म के जरिये ऋषभ चौहान ने उत्तराखण्ड का भी नाम रोशन किया है। रूड़की निवासी ऋषभ को शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म जगत के बड़े अभिनेताओं का भी आशीर्वाद इन्हें मिलेगा तथा फिल्म जगत में वे अपनी विशिष्ट पहचान बनायेंगे।
इस अवसर पर फिल्म के प्रोड्यूसर श्री कृष्णा अभिषेक, निर्मता लेखक सुश्री कश्मीरा शाह, अशोक चौहान, माया चौहान, सुभाष वर्मा आदि उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *