Share

हल्द्वानी– नवागन्तुक जिलाधिकारी सविन बंसल महानगर हल्द्वानी में सप्ताह मे दो दिन जनसाधारण के लिए उपलब्ध रहेंगे। जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया ने बताया है कि श्री बंसल प्रत्येक शुक्रवार तथा शनिवार को शिविर कार्यालय हल्द्वानी मे मौजूद रहकर जनसमस्यायें सुनेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे, यथा आवश्यकता अनुसार हल्द्वानी तथा उसके आसपास के क्षेत्रों मे भ्रमण पर भी जायंेगे। श्री टोलिया ने बताया यदि निर्धारित तिथि को सार्वजनिक अवकाश होता है ऐसी दशा मे भी जिलाधिकारी हल्द्वानी में उपलब्ध रहेंगे। श्री बंसल शुक्रवार 12 जुलाई से निर्धारित  दिवसों में हल्द्वानी में जनसाधारण के लिए उपलब्ध रहेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *