Share

देहरादून 09 जून, 2019 (सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ भाजपा नेता श्री उमेश अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने रविवार को भाजपा नेता श्री उमेश अग्रवाल के सुभाष नगर स्थित आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वर्गीय उमेश अग्रवाल के परिजनों से भेंट कर उन्हें सान्त्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता थे लगभग 25 वर्षों से उनसे हमारा नाता रहा है, उन्होंने देहरादून महानगर भाजपा अध्यक्ष के साथ ही अन्य दायित्वों का भी निर्वहन किया। वे व्यापारियों के भी नेता रहे हैं, मुख्यमंत्री ने स्व. उमेश अग्रवाल के असामयिक निधन को अपूरणीय क्षति बताया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र उनकी अन्तिम यात्रा में भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्य़क्ष श्री अजय भट्ट, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री हरवंश कपूर, सांसद श्री तीरथ सिंह रावत सहित भाजपा के साथ ही अन्य दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी स्व. उमेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *