Share
देहरादून-जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती की संयुक्त अध्यक्षता में  राजपुर रोड से मसूरी रूट तथा मसूरी में स्थानीय सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में राजपुर रोड में दिलाराम चैक से नगर निगम की परिधि के क्षेत्र तक, नगर निगम की सीमा सामाप्ति से मसूरी तक तथा मसूरी में लोकल स्तर पर विभिन्न सड़क रूट/मार्ग पर किये गये अतिक्रमण की वर्तमान स्थिति, लैण्ड (भूमि) के स्टेटस(वर्गीकरण) की जांच के अनुसार और किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम, पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग, नगर पालिका, एमडीडीए व लोक निर्माण विभाग इत्यादि सभी को  संयुक्त टीम के माध्यम से अभियान चलाने के बारे में चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि राजपुर रोड से मसूरी रोड रूट पर नगर निगम की सीमा तक का क्षेत्र, तत्पश्चात मसूरी तक के रूट का क्षेत्र तथा मसूरी में सभी सड़क रूट व मुख्य स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु तत्काल सभी जगह अतिक्रमित स्थल की लैण्ड स्टेटस जांचते हुए अतिक्रमित सीमा को मार्किंग करें तथा सम्बन्धित को तत्काल अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए अलाउन्समैन्ट इत्यादि करने की कार्यवाही प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। इस दौरान अलाउंसमैन्ट में स्पष्ट चेतावनी दें कि 3-4 दिवस के भीतर अतिक्रमण स्वयं न हटाने की स्थिति में शासन-प्रशासन द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने पर अतिक्रमण के खर्च को सम्बन्धित पर धारित किया जायेगा साथ सामान को भी जब्त कर लिया जायेगा। उन्होंने नगर निगम को अतिक्रमण मुक्त अभियान के लिए जरूरी उपकरण, कैरियर वाहन और पर्याप्त मानव संसाधन रखते हुए कार्य करने, उप जिलाधिकारी सदर एवं मसूरी को अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण मुक्त टीम का नेतृत्व करने तथा लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका मसूरी व एमडीडीए को टीम को जरूरी सहयोग प्रदान करने तथा पुलिस प्रशासन को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था व यातायात प्रबन्धन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने तीनों टीमों को 4 मई से लगातार अतिक्रमण मुक्त अभियान की कार्यवाही तब-तक जारी रखने को कहा जब तक सम्बन्धित क्षेत्रों में अतिक्रमण पूरी तरह ना हट जाय।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने इस दौरान कहा कि जहां एक बार अतिक्रमण मुक्त अभियान पूरा हो जाता है तो उसके पश्चात किसी भी हालत में पुनः अतिक्रमण ना होने पाये, साथ ही अतिक्रमण मुक्त अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक भी की जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत, नगर मजिस्टेªट अभिषेक रोहेला, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल व रामजी शरण शर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चैबे, ग्रामीण परमेन्द्र डोभाल व यातायात प्रकाश शाह, सचिव एमडीडीए जी.सी गुणवन्त, अपर आयुक्त नगर निगम नीरज जोशी, अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि जे.एस चैहान सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी और कार्मिक उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *