Share

देहरादून-साइकिल फेडरेशन के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने आज द अल्टीमेट हिमालयन माउंटेन बाइकिंग चैलेंज 2019 के प्रतिभागियों को कल होने वाले क्वालीफाइंग राउंड के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान महाप्रबंधक कुमाऊ मंडल विकास निगम अशोक जोशी, निदेशक संयुक्त पर्यटन पूनम चंद, सी ओ सिटी विजय थापा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी दी.

कल सुबह 7:00 बजे पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क से क्वालीफाइंग राउंड शुरू होगा. साइकिलिस्ट बारापत्थर, सड़िया ताल, रूसी बाईपास, बल्दिया खान तल्लीताल होते हुए पंत पार्क पहुंचेंगे और फिर इसी तरह एक दूसरा राउंड लगाया जाएगा कुल 2 राउंड के बाद 48 किलोमीटर की दूरी करने वाले सर्वश्रेष्ठ 70 से 85 के बीच प्रतिभागियों को आगे की प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा.

अभी तक 4 भारतीय महिला, तीन विदेशी महिला, पांच विदेशी पुरुष, 46 भारतीय पुरुष और भारतीय सेना के 21 सैनिकों द्वारा पंजीकरण करवा करवाए गए हैं.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *