Share

देहरादून, 14 मार्च (भाषा) भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड की नैनीताल सीट से सांसद भगत सिंह कोश्यिारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

कोश्यिारी ने यहां ‘भाषा’ को बताया, ‘‘मैंने इस बार चुनाव न लड़ने का निर्णय किया है क्योंकि नये लोगों को मौका मिलना चाहिए।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने इस फैसले से राज्य पार्टी नेतृत्व को अवगत करा दिया है और अगर उनसे पूछा जायेगा तो वह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भी इस बारे में बता देंगे।

यह पूछे जाने पर कि चुनाव न लड़ने के उनके फैसले से क्या पार्टी की संभावनाएं धूमिल नहीं होंगी, भाजपा सासंद ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर चल रही है और देश की जनता उन्हें फिर से सत्ता सौंपना चाहती है। इस सीट पर भाजपा का सर्वसम्मति से उतारा गया कोई भी प्रत्याशी जीत जायेगा।’’ उत्तराखंड में 11 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव होना है जिसके लिये 18 मार्च को अधिसूचना जारी हो जायेगी और नामांकन पत्र भरने का काम शुरू हो जायेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *