Share
देहरादून 02 फरवरी, 2019 (सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड आवासीय विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा बनाए गये सोलर लालटेन का लोकार्पण किया। उन्होंने उत्तराखण्ड आवासीय विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज वैकल्पिक ऊर्जा समय की जरूरत बन गयी है। सोलर लाइट ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में और अधिक उपयोगी हो सके इसके भी प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास ऊर्जा की बचत में भी मदद करते हैं।
उत्तराखण्ड आवासीय विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एच.एस.धामी ने बताया कि ये सोलर लालटेन आर.आई इनोवेशन कम्पनी के सहयोग से बनायी जा रही है। जिसमें पोलीमर का प्रयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सोलर लालटेन की बैट्री 13 घण्टे तक लाईट देती है। इस सोलर लालटेन की वारंटी 15 साल की है।
इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टमटा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, विधायक श्री हरबंश कपूर व विनोद कण्डारी, आर.आई इनोवेशन कम्पनी के डाॅ. आर. पी जोशी आदि उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *