Share
देहरादून 13 दिसम्बर (सू.ब्यूरो)-आंगनबाङी कार्यकत्रियों को सरकार द्वारा नए वर्ष की सौगात दी गई है। इनको मिलने वाले मानदेय में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। शुक्रवार को इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। इससे 35 हजार से अधिक आंगनबाङी कार्यकत्रियों, आंगनबाङी सहायिकाओं व मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों को फायदा होगा। गौरतलब है कि उत्तराखंड में आंगनबाङी कार्यकत्रियों को देश में सर्वाधिक मानदेय दिया जाता है।
केन्द्र द्वारा पुनरीक्षित मानदेय का लाभ आंगनबाङी कार्यकत्रियों को देने के लिए उत्तराखंड में आज शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार अब आंगनबाङी कार्यकत्रियों को कुल 7500 रूपए, आंगनबाङी सहायिकाओं को कुल 3750 रूपए व मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों को कुल 4750 रूपए मानदेय प्रतिमाह मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आंगनबाङी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए केन्द्र में पैरवी करते रहे हैं। केंद्र द्वारा पुनरीक्षित किए गए मानदेय का लाभ आंगनबाङी कार्यकत्रियों को देने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासनादेश जारी किया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *