Share

देहरादून 23 नवम्बर, 2018 (सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शुक्रवार को गुरूनानक जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय सिक्ख संगत के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। कार्तिक पूर्णिमा तथा गुरु नानक जी की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि गुरू गुरूनानक देव जी ने हमें प्रेम, सामाजिक समरसता व शांति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। उनकी शिक्षाएं आज पहले से अधिक प्रासंगिक हो गई है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकाश उत्सव पर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *