Share

रूद्रपुर 14 नवम्बर-नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2018 की मतदान प्रक्रिया को सकुशल व व्यवस्थित तरीके से सम्पादित किये जाने के उद्देश्य से ड्यूटी मे लगे सभी मतदान कार्मिको को सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारियो के स्तर से 16 नवम्बर, 2018 को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह चैहान ने बताया नगर पालिका खटीमा मे तैनात किये जाने वाले कार्मिको को मण्डी समिति परिसर खटीमा, नगर पालिका परिषद सितारगंज, नगर पंचायत शक्तिगढ व नगर पंचायत नानकमत्ता मे तैनात किये जाने वाले कार्मिको को मण्डी समिति परिसर सिंतारगंज मे, नगर निगम रूद्रपुर मे, नगर पालिका परिषद किच्छा, गदरपुर, नगर पंचायत दिनेशपुर, केलाखेडा, गूलरभोज व सुल्तानपुर पट्टी मे तैनात कार्मिको को मण्डी समिति परिसर बगवाडा रूद्रपुर, नगर निगम काशीपुर, नगर पालिका परिषद जसपुर, महुवाखेडा गंज व नगर पंचायत महुवाडाबरा मे तैनात कार्मिको को नवीन फल मण्डी परिसर काशीपुर मे द्वितीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होने नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2018 की ड्यूटी मे लगे कार्मिको को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिये है ताकि सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारियो द्वारा प्रशिक्षण दिया जा सके।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *