Share
पौड़ी /देहरादून 26 अक्टूबर, 2018-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पौड़ी जनपद के ब्लाक पोखडा केे गवाॅंणी में आयोजित गवाॅंणी महोत्सव 2018 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों से हमें अपनी संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ने मे भी मदद मिलती है। आज वास्तव में गांवों में इस प्रकार के प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने महोत्सव परिसर में विभिन्न विभागों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया तथा स्थानीय उत्पादों को ओर बेहतर गुणवत्ता के साथ तैयार करने को कहा। उन्होने यमकेश्वर ब्लाक के समूहों द्वारा हेम्प से बनी सामाग्री का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश के वनों में चीड के वृक्ष बहुपयोगी हो सकते हैं तथा इससे विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनायी जा सकती है। चीड़ का वृक्ष रोजगार के साथ-साथ राज्य की आय संबर्धन में भी सहायक हो सकता है। उन्होने गवांणी गांव के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत कम लोग होते है जो दूसरों के लिए कार्य करते है। यहां के ग्रामीण दूसरों की सेवा के लिए एक मिशाल के रूप में कार्य करते आ रहे है। उन्होने ग्रामीणों को अपने खेत एवं वनों की ओर लौटने को कहा। कहा कि वनों की उपज को आज कई लोगों ने रोजगार का जरिया बनाया है। तिमला, आंवला आदि की औषधि गुण वाले अचार की मांग बढती जा रही है। कई लोगों ने इसे अपना रोजगार का जरिया बनाकर अपनी आजिविका का संबर्धन किया है। उन्होने गुलाब की खेती पर विशेष ध्यान देने पर बल देते हुए कहा कि आज गुलाब का तेल 10 से 12 लाख रूपया प्रति किलो तक बिक रहा है।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने जनपद में पर्यटन की अपार संभावना बताते हुए लोगों को स्वरोजगार की दिशा में कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय आवासीय योजना के तहत लोग अपने गांव के घरों को बैंकों के सहयोग से होमस्टे योजना से जोड़ सकते हैं। इससे आमदनी बढ़ने और क्षेत्र में लोगों की आवाजाही रहने से और अधिक लोगों को आजीविका के अवसर उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर मेला समिति के संरक्षक डाॅ. जयंत नवानी, डा0 सुनील नवानी, श्री लोकेश नवानी, प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति, जन प्रतिनिधि व आम जनमानस उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *