Share
बागेश्वर/देहरादून 21 अक्टूबर, 2018 (सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को जनपद बागेश्वर स्थित ग्राम छटिया डंगोली में मैसर्स रिद्धि-सिद्धि के नवीन अल्ट्रा माॅडर्न प्लांट का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन को रोकने व स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों के युवक-युवतियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि मैसर्स रिद्धि सिद्धि के नवीन अल्ट्रा मार्डन प्लांट से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ेगें। वर्ष 2022 तक इस प्लांट में 500 से अधिक लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए राज्य आन्दोलकारियों ने जैसे उत्तराखण्ड की कल्पना की थी उसके अनुरूप राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के साधन उपलबध कराना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में देहरादून में इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया। इन्वेस्टर समिट के दौरान राज्य में निवेशकों ने 01 लाख 20 हजार करोड़ रूपए का निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों को निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाना होगा जिससे अधिक से अधिक निवेशक उत्तराखण्ड में आकर निवेश कर सके। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश से स्थानीय लोगों को रोजगार के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध होंगे।
वित्त मंत्री श्री प्रकाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य के अन्दर उद्योगों की स्थापना के लिए कई काम किये जा रहे हैं जिससे उद्योग स्थापना करने से जहां एक और घरेलू सकल उत्पाद में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर पलायन एवं बेराजगारी जैसी समस्या का निराकरण भी होगा।
इस अवसर पर विधायक बागेश्वर श्री चन्दन राम दास, कपकोट विधायक श्री बलवन्त सिंह भौर्याल, जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज भट्ट, जिलाध्यक्ष श्री शेर सिंह गडिया सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति व जनता मौजूद थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *