Share
15 दिसंबर 2017 को सीएम एप लॉन्च लॉन्च हुई थी जो  जो काफी कम समय में जन जन में लोकप्रिय हो गई में लोकप्रिय हो गई। सीएम एप में मुख्यमंत्री उत्तराखंड की तमाम रोज की गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध रहती है साथ ही साथ उत्तराखंड का कोई भी नागरिक इसमें अपनी बात मुख्यमंत्री के साथ रख सकता है ।
सीएम पर जनता की समस्यओं का काफी कम समय मे समाधान होता है।
सीएम एप डिजिटल इंडिया का जीता जागता शानदार उदाहरण है।इसी कड़ी में अब 7 और 8 अक्टूबर को होने वाली इन्वेस्टर समिट को भी सीएम एप से जोड़ दिया गया है।
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में रोज़गार बढ़ाने के लिए इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे प्रधानमंत्री ,केंद्रीय मंत्री और देश विदेश के कई उधोगपति सम्मिलित होंगे।
उत्तराखंड सरकार इन्वेस्टर समिट 2018 के लिए की जानकारियां जन जन तक पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सोशल मीडिया और वेबसाइट destinationuttarakhand.in एवं investuttarakhand.com  के अलावा अब सीएम पर भी इन्वेस्टर समिट की सारी जानकारियां उपलब्ध होने लगी हैं
अब तक इन्वेस्टर समिट के लिए हुए सारे रोड शो की जानकारी और जिन जिन कंपनियों के साथ उत्तराखण्ड सरकार का एमओयू हो चुका है वो जानकारी भी आप सीएम एप से ले सकते हैं।
एप में इन्वेस्टर्स समिट के लिए चयनित 12 कोर सेक्टर की जानकारी और उन क्षेत्रों में  निवेश से संबंधित जानकारी उपलब्ध रहेगी।
सीएम एप पर 7 और 8 अक्टूबर को
इन्वेस्टर समिट 2018 का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा।
यह एप एंड्राइड यूज़र्स के लिए गूगल प्ले स्टोर और  एप्पल आईओएस यूज़र्स के लिए एप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
डाउनलोड करने के लिए CM Uttarakhand या Trivendra Singh Rawat सर्च कर डाउनलोड कर सकते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *