Share
देहरादून 30 सितम्बर, 2018-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को नई दिल्ली स्थित लोधी रोड़ से ठाकुरद्वारा ट्रस्ट द्वारा जनपद चमोली के घाट क्षेत्र में आयी आपदा हेतु उपलब्ध कराये जा रही राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने ठाकुरद्वारा ट्रस्ट द्वारा घाट में आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लिये दी गई राहत सामग्री के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संकट व दुःखदर्द के समय सहायता प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की देश में विशिष्ट पहचान है। देश के प्रत्येक क्षेत्र से लोगों का उत्तराखण्ड के प्रति भावनात्मक जुड़ाव है। विपदा के समय हर कोई उत्तराखण्ड को सहायता प्रदान करने के लिए तैयार रहता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य होने के कारण राज्य में आपदा प्रबन्धन मंत्रालय अलग से बनाया गया है। राज्य सरकार ने आपदा से निपटने के लिए भारत सरकार की गाईडलाईन के अलावा आपदा प्रबन्धन के लिए कई अहम कदम उठाये हैं। अन्य राज्यों में भी आपदा के समय उत्तराखण्ड से आपदा प्रबंधन की टीम भेजी जाती है। उत्तराखण्ड में आॅल वेदर रोड का कार्य तेजी से किया जा रहा है। चारधाम यात्रा मार्गों व अन्य मार्गों में भी सड़कों की स्थिति में काफी सुधार आया है। चारधाम यात्रा में इस वर्ष पिछले अन्य वर्षों की तुलना में अत्यधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये है।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डाॅ.धन सिंह रावत, ठाकुरद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री भूरे लाल के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *