Share
देहरादून, 26 सितम्बर 2018,  अपर जिलाधिकारी बीर ंिसंह बुदियाल की अध्यक्षता में कलैक्टेªट सभागार में आगामी 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।
अपर जिलाधिकारी ने गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में  1 अक्टूबर को प्रातः 7ः30 बजे से परेडग्राउण्ड में आयोजित होने वाली क्राॅस कन्ट्री दौड़ को सम्पन्न कराने  हेतु  जिला क्रीड़ा अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है।  उन्होनें जल संस्थान के अधिकारियों को दौड़ के दौरान रास्तों पर पानी की व्यवस्था करने, पुलिस अधीक्षक नगर एवं यातायात को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को दौड़ के दौरान चिकित्सकीय टीम के साथ एम्बुलेंस एवं आवश्यक दवाई की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। 2 अक्टूबर प्रातः 7 बजे  आयोजित होने वाली प्रभातफेरी जिसका समापन गांधी पार्क में होगा इस हेतु मुख्य शिक्षाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया तथा मुख्य शिक्षाधिकारी एवं बेसिक शिक्षाधिकारी को प्रभात फेरी में बच्चों प्रतिभाग करने, जिला पूति अधिकारी को  मिठाई वितरण की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। सभी कार्यालयों में प्रार्थनासभा का आयोजन करने हेतु सभी कार्यालयध्यक्षों को निर्देश दिये तथा प्रातः 9 बजे गांधी पार्क में प्रार्थनासभा के आयोजन में उप जिलाधिकारी सदर जिलाधिकारी को सभी से समन्वय, वरिष्ठ अधीशासी अभियन्ता पेयजल तथा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को गांधी पार्क में प्रार्थना सभा के साथ-साथ चरखा कातने, गांधी जी एवं शास्त्री के जीवन से सम्बन्धित बतों से प्ररेणा लेने के लिए उनसे सम्बन्धित बातों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों  में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण, किसी बड़े कक्ष में गांधी जी  व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण करने के साथ ही उन दोनों महानुभवों के जीवन संघर्ष , देश  सेवा के लिए किये गये कार्यों के बारे में संदेश देने के निर्देश दिये।  अन्य कार्यक्रमों में मुख्य चिकित्साधिकारी को जेल मे केदियों का रक्त परीक्षण करने, जिला समाज कल्याण अधिकारी को कुष्ठ आश्रम में फल वितरण करने, शहर में सफाई व्यवस्था हेतु नगर आयुक्त नोडल अधिकारी तथा समस्त अधिशासी अधिकारियों को स्थानीय निकायों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये। जिला आबकारी अधिकारी को 1 अक्टूबर रात्रि 10 बजे से 3 अक्टूबर प्रातः 10 बजे तक सभी देशी/विदेशी शराब एवं  बंद रखने हेतु नोडल अधिकारी नामित किया है। समस्त उप जिलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेशों का अनुपाल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये तथा वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक से अपने अधीनस्थों को उक्त आदेशों का अनुपालन कराने हेतु निर्देशित करने तथा  स्वच्छता कार्यक्रम के तहत जनद के समस्त नगर निकाय /नगर निगम के अधिशासी अधिकारी/नगर आयुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलायेंगें व इसमें अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक देहरात सरिता डोभाल, डिप्टी कन्ट्रोलर सिविल डिफेंस सी.एस बोथ्याल, जिला विकास अधिकारी प्रदीप पाण्डेय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *